SSO ID – SSO Portal Rajasthan, SSO Login, SSO ID Login & Registration
अगर आप राजस्थान के निवासी हैं, तो आपने SSO Portal के बारे में जरूर सुना होगा। यह राजस्थान सरकार की ऑनलाइन सेवाओं और विभिन्न सरकारी एप्लिकेशन तक पहुँचने के लिए एक उपयोगी Single Sign-On व्यवस्था है। एक ही अकाउंट के माध्यम से उपलब्ध कई सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग जगहों पर बार-बार लॉगिन करने की जरूरत कम होती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आप रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए Eligibility Checker की मदद से अपनी पात्रता आसानी से चेक कर सकते हैं।
SSO रजिस्ट्रेशन पात्रता (Eligibility) checker
Raj SSO लॉगिन और रजिस्ट्रेशन
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| पोर्टल का नाम | राजस्थान सिंगल साइन-ऑन (SSO) |
| मुख्य उद्देश्य | राजस्थान की सभी सरकारी सेवाओं को एक ही जगह पर ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
| राज्य | राजस्थान (Rajasthan) |
| प्रमुख सेवाएं | ई-मित्र, छात्रवृत्ति (Scholarship), रोजगार फॉर्म, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, पुलिस सत्यापन आदि। |
| रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | नागरिक अपने जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar) या गूगल आईडी की मदद से रजिस्टर कर सकते हैं। |
| सुरक्षा (Security) | OTP, बायोमेट्रिक और मजबूत पासवर्ड सिस्टम द्वारा डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। |
| हेल्पलाइन नंबर | टोल-फ्री नंबर: 1800 180 6565 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sso.rajasthan.gov.in |
SSO पोर्टल की शुरुआत किसने की?
इस शानदार पहल को राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DOIT&C) के मार्गदर्शन में राजस्थान स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RSDC) द्वारा शुरू किया गया था। सरकार का मुख्य मकसद यही था कि आम आदमी को सरकारी दफ्तरों के धक्के न खाना पड़ें और सारा काम पेपरलेस और ट्रांसपेरेंसी तरीके से ऑनलाइन हो सके।
SSOID बनाने के जबरदस्त फायदे
इस पोर्टल से आम लोगों और सरकार, दोनों को कई फायदे मिलते हैं। आइए कुछ मुख्य फायदों पर नज़र डालते हैं:
आम नागरिकों के लिए:
- सुविधाजनक: आपको अलग-अलग वेबसाइट्स के पासवर्ड याद रखने का झंझट नहीं होता। बस एक आईडी से सारा काम हो जाता है।
- समय की बचत: सरकारी दफ्तर की लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं। घर बैठे इंटरनेट से मिनटों में काम पूरा हो जाता है।
- सुरक्षित डेटा: सरकार ने इस पोर्टल पर एडवांस सिक्योरिटी लगाई है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी लीक होने का खतरा नहीं रहता।
सरकार के लिए:
- बेहतर सुविधा: ऑनलाइन सिस्टम होने से सरकार के लिए आम जनता तक योजनाएं पहुँचाना आसान हो गया है।
- कागज़ की बचत: सारा काम डिजिटल होने से पेपरवर्क में लगने वाले समय और पैसे, दोनों की भारी बचत होती है।
- पारदर्शिता: ऑनलाइन रिकॉर्ड होने की वजह से भ्रष्टाचार कम होता है और काम में ट्रांसपेरेंसी बनी रहती है।
एसएसओ पर कौन-कौन सी सेवाएं मिलती हैं?
एक बार जब आप अपना अकाउंट बना लेते हैं, तो आपको सामने सेवाओं का एक बड़ा खजाना खुल जाता है:
आम सरकारी सेवाएं:
- रोजगार (Employment): सरकारी नौकरियों के फॉर्म भरना, एडमिट कार्ड निकालना और रिजल्ट देखना।
- शिक्षा: कॉलेजों में एडमिशन लेना और छात्रवृत्ति (Scholarship) के लिए आवेदन करना।
- ई-मित्र (e-Mitra): बिजली-पानी के बिल भरना, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र बनवाना।
- परिवहन: ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़े काम।
- पुलिस सेवाएं: ऑनलाइन FIR दर्ज करना या पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करना।
- स्वास्थ्य: चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और ई-हेल्थ रिकॉर्ड चेक करना।
नोट: ऊपर बताई गई सेवाएं तो बस एक झलक हैं। जैसे ही आप पोर्टल में लॉगिन करेंगे, आपको अलग-अलग विभागों की 100 से भी ज्यादा ऐप्स और सर्विसेज देखाई देंगी।
Rajasthan SSO कैसे बनाएं? (Registration Process)
अगर आपने अभी तक अपनी आईडी नहीं बनाई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह प्रोसेस एकदम फ्री और आसान है:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपना ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट (sso.rajasthan.gov.in) खोलें।
- रजिस्ट्रेशन चुनें: होमपेज पर आपको "Registration" का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपनी पहचान चुनें: यहाँ आपको 'Citizen' (नागरिक) सिलेक्ट करना है। इसके बाद आप अपना जन-आधार (Jan Aadhaar) नंबर डालकर या अपनी Google (Gmail) आईडी के ज़रिए आगे बढ़ सकते हैं।
- डिटेल्स भरें: इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपका नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरनी होगी।
- पासवर्ड बनाएं: अपनी आईडी के लिए एक मजबूत सा पासवर्ड सेट करें (जिसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर होने)।
- OTP वेरिफिकेशन: आखिर में आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा। उसे डालते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपकी SSO ID स्क्रीन पर दिख जाएगी।
SSO Portal लॉगिन (Login) कैसे करें?
अकाउंट बन जाने के बाद पोर्टल के अंदर जाने का तरीका बहुत ही आसान है:
- पोर्टल के मुख्य पेज (sso.rajasthan.gov.in) पर आएं।
- यहाँ "Login" वाले बॉक्स में अपनी ' ID' (जो आपने अभी बनाई है) भरें।
- उसके नीचे अपना 'Password' डालें।
- नीचे दैए गए कैप्चा (Captcha) नंबर को ध्यान से बॉक्स में टाइप करें और 'Login' बटन पर क्लिक कर दें।
- बस! अब आप अपने डैशबोर्ड में आ चुके हैं।
अपनी प्रोफ़ाइल में जन-आधार नंबर कैसे अपडेट करें?
कई बार लोग पुरानी आईडी बना लेते हैं जिसमें जन-आधार जुड़ा नहीं होता। इसे अपडेट करना बहुत जरूरी है:
- सबसे पहले अपनी ID से लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड में ऊपर दाईं तरफ अपनी प्रोफ़ाइल फोटो या नाम पर क्लिक करके 'Update Profile' में जाएं।
- यहाँ आपको 'Jan Aadhaar' का एक खाली बॉक्स दिखेगा।
- अपना सही जन-आधार नंबर वहां टाइप करें और 'Fetch Data' पर क्लिक करें।
- अपना नाम सिलेक्ट करके OTP वेरिफाई करें और अंत में 'Update' बटन दबा दें। आपका जन-आधार लिक हो जाएगा।
हेल्पलाइन और संपर्क (Contact Info)
अगर आपको लॉगिन करने में कोई दिक्कत आ रही है या आपकी आईडी लॉक हो गई है, तो आप सरकार के हेल्पडेस्क पर बात कर सकते हैं:
| संपर्क का माध्यम | डिटेल्स |
|---|---|
| टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1800 180 6565 |
| आधिकारिक वेबसाइट सपोर्ट | यहाँ क्लिक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. राजस्थान RajSSO क्या है?
यह राजस्थान सरकार का एक डिजिटल पोर्टल है, जो राज्य के लोगों को एक ही यूज़रनेम, SSO ID Login और पासवर्ड से सरकारी नौकरियों, स्कॉलरशिप, ई-मित्र और ढेरों सरकारी सुविधाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने की सुविधा देता है।
2. क्या राजस्थान SSO बनाने के लिए कोई फीस लगती है?
जी नहीं! यह पूरी तरह से मुफ्त (Free) है। राजस्थान का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इसे फ्री में बना सकता है।
3. क्या मैं अपनी आईडी का पासवर्ड भूल जाऊं तो क्या करूँ?
घबराएं नहीं। लॉगिन पेज पर 'Forgot Password' का ऑप्शन होता है। उस पर क्लिक करें। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर OTP मंगवाकर बहुत आसानी से अपना नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
इस वेबसाइट के बारे में
ssoweb.org एक स्वतंत्र सिंगल-पेज वेब टूल है जिसे आधिकारिक राजस्थान पोर्टल और अन्य संबंधित सरकारी सेवाओं तक तेज़ी और आसानी से पहुँचने के लिए बनाया गया है।
संबंधित टैग्स (Tags)
इस जानकारी को दोस्तों के साथ शेयर करें